सतनाम सिंह
पाकुड़ राजमहल लोकसभा छेत्र के अंतर्गत गंधईपुर मंडल के हीरानंदपुर के 278 बूथ नंबर में पाकुड़ ज़िला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ घर घर कमल का चित्र बनाने के सुझाव दिए और बनाए भी गए,बबूधन मुर्मु ने ग्रामीणों को नमो ऐप की जानकारी भी दी और डाउनलोड भी करवाया, बाबूधन मुर्मु ने मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये केंद्रीय बजट के जन हितकारी एवं खूबियो को लेकर ग्रामीणों को समझाया और बताया।
मुर्मुजी ने आगामी कल के अमित शाह के संथाल दौरे की जानकारी देते हुए सभी को देवघर चलने का आव्हान किये । मुर्मुजी ग्रामीणों के जनसमस्या से रूबरू हुए और हर संभव मदद का भरोसा दिए । उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।













