Search

May 19, 2026 1:25 pm

सभी लंबित योजनाओं को मार्च तक करें पूरा

राजकुमार भगत

पाकुड। शुक्रवार को उपायुक्त वरूण रंजन की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कब्रिस्तान, बिरसा आवास, जाहिरस्थान, धुमकुड़िया, आवासीय विद्यालय, छात्रावास मरम्मती आदि योजनाओं कि समीक्षा की गई।इस क्रम में समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ने आवासीय विद्यालय, किताझोर, पाकुड़, आवासीय विद्यालय धनगढ़ा, लिट्टीपाड़ा, आवासीय विद्यालय डुमरचीर, अमड़ापाड़ा एवं आवासीय विद्यालय कुंजबोना, लिट्टीपाड़ा में छात्रावास मरम्मती,रंग रोगन, शौचालय मरम्मती, रसोईघर, बिजली की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था आदि के लिए प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ सभी कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया। बिरसा आवास योजना में लंबित योजनाओं को मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया‌। छात्रवृत्ति भुगतान के लिए डाटा एंट्री अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!