Search

May 19, 2026 11:20 am

ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय जलसहियाओं के साथ बैठक किया गया

हेमंत हांसदा

पाकड़िया प्रखंड सभागार में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला समन्वयक इमरान आलम ने की । बैठक में बारिश से लंबित कार्यों की समीक्षा की गई एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण -2 अंतर्गत ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने को लेकर विभिन्न विभागों के समन्वय से कई योजनाएं बनाई जा रही है जिसमें सोख्ता गड्ढा , नाडेप कंपोस्ट पिट भस्मक के निर्माण के साथ-साथ उसके उपयोग को लेकर जल सहियाओ को विशेष तौर पर जानकारी दी गई । वही समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के माध्यम से कचरा प्रबंधन माहवारी , स्वच्छता प्रबंधन , प्लास्टिक प्रबंधन , गोवर्धन योजना आदि का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है । साथी ग्रामों को 1 स्टार 3 स्टार 5 स्टार मैं बढ़ाते हुए गांव का मॉडल बनाना है । वही जल जनित बीमारियों पर चर्चा करते हुए जल से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई । जिसमें फ्लोराइड नाइट्रेट पीएच इत्यादि के बारे में बताया गया फिलड टेस्ट किट के माध्यम से उपस्थित जलसहिया ओं को जल की गुणवत्ता एवं अनुश्रवण हेतु जानकारी दी गई । चार्जर मोबाइल ऐप के माध्यम से हैंडपंप की स्थिति को ऑनलाइन दर्ज करना , जलसहिया प्रदर्शन मैं जाकर प्रति माह की गतिविधियों को ऑनलाइन अपलोड करना साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना में गति लाते हुए जलकर संग्रह शादी पर विशेष चर्चा की गई । विशेष तौर पर जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत कार्य योजना जीपीडीपी मैं योजनाओं को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर आवश्यक रूप से लेना सुनिश्चित करें । मौके पर सभी जलसहिया उपस्थित थीं।

img 20230204 wa0001841995971742284928
img 20230204 wa00046259978339317942782
img 20230204 wa00027711243285206673127
img 20230204 wa00034932391453452849817

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!