Search

May 19, 2026 11:23 am

अज्ञात शव में मिलने से फैली सनसनी,पुलिस शव के शिनाख्त की कर रही है कोशिश

लोयाबाद: लोयाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है. साथ ही शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है.जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बांसजोड़ा कांटा घर के समीप लोगों ने एक अज्ञात शव को देखा. आनन-फानन में इसकी सूचना लोयाबाद थाने को दी गई. घटना की सूचना पाकर लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है.समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!