Search

May 19, 2026 10:15 am

शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर, निकाली जाएगी कलश यात्रा

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीसाल परिसर के पीछे में नवनिर्मित शिव मंदिर में 8 से 10 फरवरी तक भव्य शिव पार्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोर शोर से चलाई जा रही है। ग्राम उन्नयन समिति चौकीसाल के सदस्यों ने बताया कि 8 फरवरी सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत होगी एवं 10 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक श्रृंगार हवन आरती के साथ ही संपन्न होगी यज्ञअनुष्ठान के बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ, प्रसाद एवं महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है साथ ही 8 फरवरी को सायंकालीन 5:30 बजे गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से दीप यज्ञ अनुष्ठान रखा गया है। एवं इस भव्य कलश यात्रा हवन पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी प्रखंड वासियों को आवाहन किया है उक्त सभी जानकारी गायत्री परिवार के प्रमोद सिंह के द्वारा दी गई।

img 20230206 wa00281214256426680134086
img 20230206 wa0027815032314655691155

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!