बजरंग पंडित
पाकुड़: सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सहियाओं की हड़ताल जारी है. 6 फरवरी को हड़ताल का पंद्रहवां दिन था. स्वास्थ्य सहिया मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. सहियाओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखा जाएगा. झारखंड सरकार जल्द हमारी मांगें मान ले, जिससे सहिया साथी काम पर लौट सके. मांगों के समर्थन में सहिया एकता जिंदाबाद समेत अन्य नारे भी लगे. मांगों में यह है कि प्रति सहिया को प्रोत्साहित राशि के बदले 18000 मानदेय, 24 दिन कार्य दिवस के बदले 30 दिन, सेवा नियमितकरण, अनुभव के आधार पर सहिया को एएनएम प्रशिक्षण देकर नियुक्ति में 50 फीसदी आरक्षण, अनुकंपा का लाभ, आकस्मिक मृत्यु होने पर 5 लाख आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगें शामिल हैं.
बाइट- सहिया
Also Read: अस्मिता खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीग 2026 का भव्य समापन, बालिका खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन।





