Search

May 19, 2026 8:40 am

एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल में छात्र छात्राओं को आपदा से निपटने के लिए दिए कई महत्वपूर्ण जानकारी।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में हेड क्वार्टर पटना वाली टीम देवघर से आये छः सदस्य एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल में छात्र छात्राओं को आपदा से निपटने से संबंधित कई जानकारियां दी । एनडीआरएफ के सबइंस्पेक्टर श्रीपाल सिंह धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा से कैसे निपटना है और एक दूसरे को कैसे मदद करना है इससे संबंधित बच्चों को जानकारी होना आवश्यक है । अपने बचने और दूसरों को बचाने के लिए किन किन साधनों का इस्तेमाल करना चाहिए । सीआरपी , ब्लड कंट्रोल और आपदा में घायल व्यक्तियों को कैसे इलाज के लिए ले जाना चाहिए इन सभी चीजों को विस्तार पूर्वक उन्होंने बताया । मौके पर राजनाथ कनोडिया सशीभूषण पांडे एवं सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे ।

img 20230207 wa00744769699445813776035
img 20230207 wa00734294925265720138695

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!