पाकुड़। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मीडियाकर्मियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने किया बैठक। बैठक में बीडीओ ने बताया की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवा दिया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत 10 फरवरी को बूथ पर लोगों को फाइलेरिया की दवा दिया जाएगा। 11 से 25 फरवरी तक प्रखंड के सभी गांव में घर-घर घूम घूम कर दवा लोगों को दिया जाएगा। डीओटी (DOT) इस पद्धति से दवा दिया जाएगा। प्रखंड में 85% लोगों को खिलाने का लक्ष्य है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी इस कार्य में लगाया गया है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार मरांडी, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी, कालाजार प्रखंड समन्वयक श्रीकांत कुमार दास सहित अन्य पत्रकार सहित प्रखंडकर्मी मौजूद थे।





