Search

May 19, 2026 7:28 am

योजनाओं को धरातल उतारे अधिकारी लापरवाही करने पर होगी कार्यवाही



तोफिक राज

पाकुड। समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त वरुण रंजन ने की। बैठक में कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभाग से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पी.पी.टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यरत योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपयुक्त ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के आवश्यक निदेश दिए गए।बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। ग्रीन कार्ड व अन्य कार्यों के लिये आपसी समन्वय के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की। छात्रवृत्ति भुगतान के लिए डाटा एंट्री अपलोड में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किशोरियों को जोड़ते हुए लाभान्वित करने,मनरेगा समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा तहत ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को कार्य देने, पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र में निर्माण में विशेष डिमांड देने का निर्देश दिया।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं बिरसा आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारना संबंधित पदाधिकारियों का कर्तव्य है, किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,सिविल सर्जन डॉक्टर मंटु कुमार टेकरीवाल, अपर समाहर्ता मंजु रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230208 wa00462533377955503927492
img 20230208 wa00487798428225781667192
img 20230208 wa00495020941410066180269
img 20230208 wa00475288294560251868504

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!