हेमंत हांसदा
पाकुड़िया के चौकीसाल में तीन दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान 108 श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित मंदिर परिषद से मंदिर कमेटी के नेतृत्व में किया गया।श्रद्धा और आस्था के बीच कलश में जल भरकर चौकीसाल गांव का नगर भ्रमण करते हुए महिलाएं चौकीसाल विद्यालय स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंची। जलयात्रा में शामिल सभी महिलाव्रतियों को शरबत पिलाकर उनका व्रत तोड़ा गया।मुख्य यजमान मंटू भगत पत्नी अर्चना देवी, नयन घोष पत्नी गोपा घोष ने सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।मुख्य पुजारी आचार्य सौरभ पांडे के साथ-साथ देवघर से आए आचार्य गौतम पांडे, भुनेश्वर ओझा सहित अन्य पुजारियों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।धर्म ध्वज, ढोल नगाड़े और गाजा बाजा के साथ ओम नमः शिवाय की जयकारे से पूरा चौकीसाल गांव गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के दौरान चौकीसाल के अलावे रामघाटी, तेतुलिया, पाकुड़िया, श्रीधर पाड़ा सहित अन्य गांवों के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।











