Search

May 19, 2026 7:28 am

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर, गुमानी कार्यक्रम की जानकारी दी गई- समीनुल इस्लाम

सतनाम सिंह

*कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित, कांग्रेस अध्यक्ष का मार्गदर्शन के लिए-प्रभारी समीनुल इस्लाम*



हिरणपुर: केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी श्रीकुण्ड मैदान में 11 फरवरी को आगमन को लेकर हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर, बाबूपुर, बरमसिया, तोड़ाई, खजुरडांगा में लिट्टीपाड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.मनोबर आलम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। *लिट्टीपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम* ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आगमन पाकुड़ विधानसभा के श्रीकुण्ड हाई स्कूल मैदान में 11 फरवरी को हो रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की धरती में पहली बार आ रहे है।
केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं। ऐसे में उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी न रहे जाए इसके लिए बड़े नेता से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए हिरणपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे इसके लिए लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी सेमेनुल इस्लाम समीम बाबू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम जंतु सोरेन मुस्ताक मोमिन अबिद इस्लाम अमृत ठाकुर लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर एक-एक कार्यकर्ता को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
सभी पंचायत अध्यक्षों को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गुमानी जाने को कहा गया। कार्यकर्ता काफी उत्साहित है केंद्रीय अध्यक्ष का भाषण सुनने के लिए। भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

img 20230208 wa00704189108460223449920
img 20230208 wa00683550246890406040632
img 20230208 wa00728188648692539182508
img 20230208 wa00718017373127285440322

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!