राजकुमार भगत
आज आएंगी बॉलीवुड के मशहूर कलाकार साधना सरगम
पाकुड। स्थानीय रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम पाकुड में जिला प्रशासन और बीजीआर कोल कंपनी के सयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जनजातीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित एवं बीजीआर के अधिकारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर उपस्थित लोगों को उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सीएसआर के तहत आयोजित हो रहा है। इस दौरान विभिन्न तरह के जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से निश्चित ही हम अपनी परंपराओं से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है संथाल परगना विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाना है।है उसेक सहेजने का।प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर गायिका साधना सरगम के द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जिला विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री महेश राम, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।







