Search

May 19, 2026 12:30 am

भारतीय स्टेट बैंक में लाखों की चोरी होते होते बच गई.

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले के कालिकापुर के रहने वाले निवासी मनीरूल इस्लाम का तीन लाख रुपया हरिंणडगा बाजार वृंदावन मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में चोरी होने से बच गया। वही बताया गया कि मनीरूल इस्लाम तीन लाख रुपया अपने थैले में भरकर भारतीय स्टेट बैंक बाजार शाखा में जमा करने के लिए आए हुए थे बैंक के मुख्य द्वार के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके थैला में ब्लेड मार दिया जिससे उनकी सारी राशि जमीन पर गिर गई, वही पैसा जमीन पर गिरने से उस व्यक्ति को पैसा छोड़कर भागना पड़ा। वहीं इस बात को मलिक इस्लाम ने बताया कि वह पैसा जमा कराने बैंक आया था और इसी बीच एक व्यक्ति ने उसके थैले में ब्लेड मार दिया और थैला में रखा सारा पैसा जमीन पर गिर गया इसी बीच ब्लेड मारने वाला व्यक्ति भाग गया उसने बताया कि मेरी सारी राशि सुरक्षित है। वही मामले की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की सीसीटीवी फुटेज की जांच छानबीन करती देखी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!