Search

May 18, 2026 11:38 pm

बालू का खेल जोरों पर,

बालू के खेल में कई माफिया है एक जुट,बालू माफियाओं से खोफ में है ग्रामीण

महेशपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर मौजा में इन दिनों नदी किनारे से बालू का उठाव वा खनन करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है । जानकारी के अनुसार जयपूर पंचायत के भीमपुर गांव के नदी किनारे से बालू उठाए जाने को लेकर अंचल अधिकारी को लिखित शिकायत भी किया गया है लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया है की नदी किनारे से दिन में और शाम को नदी किनारे से इंग्लिशपाडा गांव के माफियाओं द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है । स्थानीय प्रशासन को इस मामले की जानकारी होते हुए भी करवाई करने में असमर्थ साबित हो रही है । जबकि बालू माफिया वेखोफ बालू का उठाव जोरो पर है । जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंग्लिशपाडा गांव के माफियाओं द्वारा दिन में भी बालू का उठाव किया जा रहा है है । प्रसाशन को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच किया लेकिन सभी बालू लोड कर रहे माफिया मौके से फरार हो गया । बालू माफिया के लिए भीमपुर मौजा का नदी किनारा शेफ जोन भी बन चुका है । जबकि ग्रामीण ने मामले की शिकायत कर अंचल अधिकारी से करवाई करने का मांग किया है ।

वही अंचल निरीक्षक राजेश सहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले जानकारी प्राप्त हुई है । करवाई शुरू कर दिया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!