Search

May 18, 2026 10:11 pm

बोरियो पुलिस के द्वारा बालक मध्य विद्यालय के विद्यालय के छात्रों को दी गई यातायात कि जानकारी

संवाददाता

साहिबगंज/बोरियो:- सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर बुधवार को बालक मध्य विद्यालय बोरियो के परिसर में बोरियो थाना पुलिस के द्वारा विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर बोरियो थाना के एएसआई सुषमा कुमारी ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग एवं नशे का सेवन नही करना चाहिए। इसके प्रयोग से दुर्घटना की संभावना बढ जाती है। वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं अपने साथ आवश्यक कागजात अवश्य रखें। उन्होंने कही कि वाहन तेज गति से न चलाए एवं पार्किग स्थल पर ही वाहन पार्क करें। मौके पर एसआई माँझी बेलगंडी, प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, विनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, हेलेना सोरेन, मथुरा प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

img 20230215 wa00239219741245690862702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!