Search

May 18, 2026 10:12 pm

उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा सृजोम कृषि एवं पशुपालन स्वाबलंबी को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र।

**

*अपनी इस सोच को लेकर आगे बढ़े एवं गांव के लोगों की सहायता करें:-उपायुक्त!*

*जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।*

साहिबगंज:-बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रकोष्ठ सृजोम कृषि एवं पशुपालन स्वाबलंबी सहकारिता समिति के अध्यक्ष को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा प्रमाण पत्र प्रधान किया गया,इस संबंध में तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि बड़ा दुर्गा पंचायत के लोगों द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उन्नति कर अपने आय में वृद्धि कर अपना जीवन स्तर सुधारने तथा इससे गांव के विकास के प्रति अपनी सकारात्मक सोच के लिए उक्त सहकारी समिति का गठन जिला सहकारिता विभाग के सहयोग से किया है। जिसमें पशुपालन एवं कृषि से संबंधित उत्पादन, उपकरण आदि की बिक्री, इसका विनिमय एवं उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रोडक्ट्स आदि बनाए जाएंगे। वहीं इसी विषय में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सहकारिता समिति को बड़ा दुर्गापुर पंचायत के 52 लोगों ने मिलकर बनाया है। जबकि इससे रोजगार की और भी संभावनाएं तैयार होंगी साथ ही इससे गांव के अन्य लोगों को भी जोड़ा जाएगा यह गांव के विकास एवं खेती को नया आयाम देने के लिए सहायक सिद्ध होगा। वहीं
प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने सहकारिता समिति के अध्यक्ष श्री हांसदा को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि वह अपनी इस सोच को लेकर आगे बढ़े एवं गांव के लोगों की सहायता करने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करें कि मैं उन्नत खेती की तरफ बढ़े, अपने खेतों में नई तकनीक लाए और खेती के नए तरीके सीखें। उन्होंने कहा कि सहकारिता समिति द्वारा खेती को बढ़ावा देने वाले इस प्रयास का वह पूरे जिले की ओर से स्वागत करते हैं। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी राम प्रसाद,तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी, सहकारिता समिति के अध्यक्ष नंदू हांसदा एवं अन्य उपस्थित थे।

img 20230215 wa00257179758622082912020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!