Search

May 18, 2026 5:42 pm

तालझारी सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी,साली हुई, घायल।

टेंपो ने पीछे से बाइक चालक को मारी, धक्का!

जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी!

संवाददाता तालझारी :-शनिवार को तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरा- महाराजपुर मुख्य पथ
अंतर्गत हल्दिया गांव के समीप तीन लोड मोटरसाइकिल चालक सहित अन्य हुए सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण द्वारा तालझारी थाना प्रभारी एवं समाजसेवी प्रजापति प्रकाश बाबा को दी गई सूचना मिलते ही, तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू, प्रजापति प्रकाश बाबा घटनास्थल पर पहुंचकर, घायल को तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने एवं कंपाउंडर रामचंद्र ने घायल कृष्णा मालतो उम्र 20 वर्षीय पिता देवा पहाड़िया टिकरीघोङा राजाभिठा थाना मेहरमा जिला गुड्डा अपनी
पत्नी फुलमूनी पिंकी मालतो उम्र 18 वर्षीय तथा साली सुसेना मालतो बहेङा पहाड़ थाना तालझारी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने बताया कि
बाइक संख्या-जेएच 18के 5950 में सभी तीन घायल समय 2:30 बजे दोपहर कृष्णा मालतो जो अपने ससुराल बहेड़ा पहाड़ तालझारी आया हुआ था और अपनी पत्नी फूलमोनी पिंकी मालतो एवं उसकी बहन सुसेना मालतो तीनों एक ही मोटरसाइकिल से महाराजपुर मेला देखने जा रहे थे कि हल्दिया मोड़ के पास पीछे से जा रहे किसी अज्ञात टेंपो वाले ने टक्कर मारते हुए महाराजपुर की ओर भाग गया जिससे मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष एवं दो महिला घायल हो गई दोनों महिला के चेहरे में काफी चोट है शरीर के  अंग में भी गंभीर चोट है जिसका समाचार लिखने तक उपचार किया जा रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!