जिला ब्यूरो :-अमित चौधरी!
संवाददाता तालझारी:-विद्युत विभाग द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। बिजली चोरी रोकथाम करने को लेकर कनीय विद्युत अभियंता सुरजीत उपाध्याय विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महाराजपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तालझारी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। छापामारी दल में मानवबल सौरभ कुमार झा, मनोज कुमार यादव, सुबेश कुमार मंडल, नसीम राज आदि शामिल थे।छापेमारी के दौरान बिजली विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के महाराजपुर मीना बाजार एवं बालापोखर के गौरव कुमार यादव,गोपाल चंद्र महतो, राजन मंडल, फकीर मंडल, बरेली महतो एवं हरिप्रसाद मंडल को बिजली चोरी करते हुए पाए गए। मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता सुरजीत उपाध्याय ने तालझारी थाना में विद्युत चोरी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वही उक्त मामले को लेकर समाचार लिखने तक तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी।





