Search

May 18, 2026 1:21 pm

शिव शीतला मंदिर प्रांगण से श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बजरंग पंडित

पाकुड़ -शहर के हरिणडंगा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनारसी टेबड़ीवाल के सौजन्य से 22 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ को लेकर शिव शीतला मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बनारसी लाल टेबड़ीवाल और उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया इसके बाद शिव महापुराण को सर पर रख कर मंदिर प्रांगण से महिलाएं कलश लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची और कलश यात्रा समापन किया गया। मौके पर महिलाओं ने जमकर जयकारा लगाया। कलश यात्रा के आयोजन को लेकर मौके पर मौजूद बनारसी लाल टेबड़ीवाल ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 मार्च तक किया जाएगा और महापुराण कथा मैं कथा व्यास आचार्य प्रोफ़ेसर शिशिर सुमन मिश्रा मौजूद रहेंगे। कलश यात्रा के मौके पर संजू टेबड़ीवाल ,विनोद टेबड़ीवाल,अजय टेबड़ीवाल,
सजन टेबड़ीवाल,कुमकुम देवी निर्मल टेबड़ीवाल,आशा देवी, सुनीता देवी ,ट्विंकल देवी ,वीणा देवी ,बबीता टेबड़ीवाल समेत दर्जनों महिला व पुरुष शामिल थे।

img 20230222 wa00363831170160720284147
img 20230222 wa00373191084574594412099

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!