4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
संवाददाता यासिर अराफात
पाकुड़। जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत काशीला गांव की 40 वर्षीय बिट्टी मरांडी की उसके पति दुखिया मुर्मु ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में बदना का पर्व चल है,सभी के घरों में जश्न जैसा माहौल था। अभियुक्त दुखिया मुर्मु नशे की हालत में था, पति पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ,नशे में होने के कारण दुखिया मुर्मु गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के पश्चात अभियुक्त ने खुद आत्महत्या करने की भी कोशिश की, परंतु नाकाम रहा। बिट्टी मरांडी के 4 बच्चे भी है जिनके सिर से अब मां का साया उठ चुका है, वहीं उक्त घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मिंटू भारती अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोडी को भेजा गया। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा ने बताया कि। उक्त घटना का मुख्य कारण शराब, नशा ही था। पति पत्नी के बीच में छोटी मोटी बातों को लेकर नोकझोंक होती रहती है परंतु नशे की हालत में होने के कारण पति ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।





