Search

May 18, 2026 10:38 am

ई-रिक्शा चालक संघ ने मनमानी ढंग से टैक्स वसूली खिलाफ आज फिर करेगी सड़क जाम

राजकुमार भगत

पाकुड़ मनमानी ढंग से टैक्स वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालक संघ ने बीते महीने 8 जनवरी को घंटों सड़क जाम किया था ।सड़क जाम जिससे आवागमन में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी । ई रिक्शा चालक संघ की अध्यक्षता मार्क बासकी ने की बस स्टैंड से रैली निकालकर उपायुक्त आवास के पास धरना प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष संपा शाह का मुर्दाबाद के नारे लगते रहे और पुतला दहन किया था । मौके पर नगर परिषद कार्यपालक कॉसलेस यादव पहुंचे और उन्होंने कहा मामले की जांच करने की बात कहीं थी । ई रिक्शा चालक संघ द्वारा आवेदन दिया गया था परंतु नगर परिषद द्वारा कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी नगर परिषद के द्वारा टोल टैक्स आवेदक पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई । इसी को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नगर परिषद टोल टैक्स के खिलाफ ई रिक्शा चालक संघ शनिवार करेगा एक दिवसीय आंदोलन ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!