Search

May 18, 2026 8:54 am

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई

सतनाम सिंह

अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध करे त्वरित कार्रवाई :- उपायुक्त

पाकुड़। शनिवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त वरुण रंजन के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चेकपोस्ट अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से चेकपोस्ट पर गाड़ी पास करा रहे हैं, उनलोगों पर भी सख्त कार्रवाई करें। प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, अंचलाधिकारी पाकुड़, महेशपुर, हिरणपुर, पाकुड़िया, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230225 wa01285668505886432786103
img 20230225 wa01276383716341513017669
img 20230225 wa01261499064047961702417

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!