सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 7 बेचो का गठन किया गया सभी बेचो से 26 वादों का निष्पादन किया गया तथा ₹1,64,813 का समझौता किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण ,अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू मौजूद रहे





