Search

March 18, 2026 8:49 pm

पुल की जर्जर अवस्था,प्रदूषण को लेकर डीएस‌एस ने दिया धरना किया सड़क जाम

सतनाम सिंह

पाकुड भगत सिंह चौक स्थित पियादा पुरंदरपुर ओवर ब्रिज को लेकर दुर्गा सोरेन सेना के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और सड़क जाम जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत उर्फ बंटी के नेतृत्व में हुआ । पिआदापुर हिरानंदनपुर को जोड़ने वाली पुल की हालत जर्जर होने को लेकर दुर्गा सोरेन सेना द्वारा कुछ महीने पहले लिखित आवेदन के साथ जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था । जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इसको दुरुस्त कर दिया जाएगा । साथ ही पानी का छिड़काव कराने के भी आश्वासन दिए थे । लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद आसपास के ग्रामीण भारी वाहन चालक मालिक इस पुल की जर्जर हालत को लेकर परेशान हैं और भारी धुलकन के उड़ने से आस-पड़ोस के लोग खासा परेशान हैं । इसको लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व सड़क जाम रविवार को किया । जिला अध्यक्ष ने कहा जर्जर ओवर ब्रिज और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए । सड़क जाम कर भारी वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से ओवरब्रिज जर्जर स्थिति में है. ओवरब्रिज के ऊपर से पत्थर लदा वाहन एवं दूसरे भारी वाहन लगातार दिन-रात चलते है नीचे रेलवे ट्रैक है बहुत ट्रेनों का आवागमन होते रहता है । जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है । साथ ही धूल के कारण ओवरब्रिज से गुजरने में लोगों को परेशानी होती है । प्रदूषण के कारण बच्चे, बुजुर्ग आंखों की बीमारी, फेफड़े की बीमारी, किडनी आदि बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं । मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव सुभाष सिंह ने कहा मूलभूत समस्या है । सब लोगों के आंखों के सामने हैं । जर्जर पुल जर्जर सड़क जिससे समाज में रहने वाले लोगों को दुष् प्रभाव पड़ता है । कभी भी दुर्घटना घट सकती है । हमारी मांगों को पूरा किया जाए हमारा संगठन सामाजिक कार्य करने में हमेशा प्रेरित रहते है ।हमारी मांगों को यदि पूरा नहीं करती है जिला प्रशासन तो आने वाला दिन अनिश्चितकालीन धरना व सड़क जाम करने को मजबूर होगी दुर्गा सोरेन सेना । मौके पर दर्जनों दुर्गा सोरेन सेना के सदस्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर