Search

March 18, 2026 3:55 pm

तालझारी में चाइल्ड लाइन एवं पुलिस प्रशासन ने बाल विवाह को होने से रोका।

परिजन एवं ग्रामीण हुए उग्र,तो प्रशासन ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

जिला ब्यूरो :-अमित चौधरी।

साहिबगंज/तालझारी:-आज के समय में भी लाख कोशिश के बाद गांवों में बाल विवाह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। परंतु चाइल्ड लाइन एवं तालझारी थाना पुलिस की तत्परता से मंगलवार को एक नाबालिग की विवाह होने से रुक गई। पुलिस ने नाबालिग से शादी करने पहुंचे युवक को हिरासत में लिया है। दरअसल यह बात तालझारी प्रखंड व थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी पंचायत स्थित जमनी फाटक गांव में नाबालिग से शादी करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के आहार निवासी लोकेंद्र कुमार ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम चाइल्ड लाइन को 1098 पर किसी ने बाल विवाह की सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन के सदस्य और तालझारी थाने की पुलिस उस गांव में पहुंची।गांव में पुलिस को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। चाइल्डलाइन के सदस्य लड़का और लड़की को अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं थे।इसके बाद जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद दल-बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर लड़की को चाइल्ड लाइन भेजा। वहीं, लड़के को तालझारी थाने लाया गया।जानकारी के अनुसार, बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमनी में कक्षा छह में पढ़ती है। उसकी उम्र 10-12 साल के आसपास बताई जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में परिजन कम उम्र में ही लड़की की विवाह करने जा रहे थे। इस मामले को लेकर बाल विवाह निषेध पदाधिकारी साइमन मरांडी तालझारी ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रखंड क्षेत्र के बड़ी भगियामारी पंचायत अंतर्गत जमुनी फाटक गांव में एक यूपी के बुलंदशहर के आहार निवासी लोकेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा नाबालिक लड़की से शादी की जा रही थी। चाइल्ड लाइन एवं तालझारी थाना पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर संयुक्त रूप से विवाह स्थल पर पहुंचे। दोनों को थाना लाने के क्रम में नाबालिक लड़की के परिजन एवं स्थानीय लोगों द्वारा हो हंगामा करने लगे। चाइल्डलाइन के सदस्य अजय कुमार प्रमाणिक, सरवन कुमार मंडल, छेदन कुमार मंडल एवं प्रीतम देवी, जिला पुलिस एवं तालझारी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। रेस्क्यू करते समय शंकर घोष पिता स्वर्गीय महावीर यादव, नागेश्वर मंडल उर्फ नधवा पिता राम प्रसाद मंडल, अर्जुन प्रसाद सिंह,ढेलु सिंह पिता नामुकुल सिंह, जीतू मंडल पिता राम प्रसाद मंडल, गौतम मंडल पिता सियाराम मंडल सभी साकीन जमनी फाटक के नेतृत्व में वहां उपस्थित लोगों को भडकाया गया एवं आसपास के अन्य ग्रामीण जनता एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा रेस्क्यू टीम के गाड़ी पर पथराव किया गया तथा चाइल्डलाइन टीम एवं पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की, लाठी बाजी एवं हाथापाई भी की गई। रात्रि में ही नाबालिग बच्ची को उचित कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति साहिबगंज को सुपुर्द करने के लिए तत्काल चाइल्ड लाइन सब सेंटर राजमहल के जिम्मा दिया गया। साथ ही बच्ची पक्ष के माता-पिता, उपरोक्त नामजद पांच व्यक्ति, रिश्तेदार एवं अन्य तथा लड़का पक्ष माता, रिश्तेदार एवं अन्य पर अवैध तरीके से जबरन बाल विवाह जबरन संपन्न कराने के आरोप में बाल विवाह निषेध कानून आईपीसी की सुसंगत धारा के तहत तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने बताया कि थाना कांड संख्या- 13/23 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है।

IMG 20230302 WA0216
IMG 20230302 WA0215 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर