बजरंग पंडित
पाकुड़ मीजल्स-रूबेला निर्मूलन को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापकों के साथ पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग ने धनुष पूजा स्कूल में गुरुवार को हुई बैठक ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डब्लू.एच.ओ – एस.एम.ओ डॉ शिरीष के द्वारा पाकुड़ धनुष पूजा मध्य विद्यालय में स्कूल टीचर/ प्रिंसिपल का मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के माइक्रोप्लान और उससे संबंधित तैयारी के ऊपर उन्मुखीकरण किया गया.
मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत झारखंड के 9 जिलों (पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताडा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद) में अप्रैल माह से सभी 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चो को स्कूलों में और समुदाय में एम आर वैक्सीन का 1 टीका लगाया जाएगा ।मीजल्स-रूबेला टीकाकरण जागरूकता स्कूल के प्रधानाध्यापक को में जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।





