Search

May 17, 2026 10:54 pm

शहरी जलापूर्ति योजना का उपयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

सतनाम सिंह

ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

पाकुड़। गुरुवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने पश्चिम बंगाल के पूठीमारी स्थित फरक्का केनाल पर बन रहे इंटेकवेल के कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने धीमी गति से चल रहे कार्यों पर खेद जताते हुए योजना को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने चापाडांगा में लगभग 10 करोड़ की लागत से बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लैंडफिल का स्थल निरीक्षण करते हुए प्लांट की परिचालन का संपूर्ण जानकारी वहां उपस्थित अधिकारियों से ली एवं संपूर्ण कार्यों को 20 दिनों के अंदर पूर्ण कर प्लांट सुचारू रूप से चालू करने का निर्देश दिया गया।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी श्री कोशलेश यादव, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री राहुल श्रीवास्तव, नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता निमाई सरकार, सुबोध यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230302 WA0271 1
IMG 20230302 WA0269
IMG 20230302 WA0270
IMG 20230302 WA0268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!