Search

May 17, 2026 12:40 pm

स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की आदमक़द प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रखण्ड प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ जाम एवं धरना प्रदर्शन।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत गौरपाड़ा गांव में बीते बुधवार को शहीद तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया था जिसको लेकर रविवार को गौरपाड़ा के नाराज गांव के ग्रामीण अमड़ापाड़ा-सिंगरसी मुख्य सड़क को जाम कर करीब पांच- छः सड़क पर बैठ कर जाम कर दिया। वही रविवार को सप्ताहिक हाट मामा मोड़ में आने जाने वाले राहगीरों को भी घंटो परेशान होना पड़ा इस दरमियान वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोषित एवं नाराज ग्रामीणों ने आरोपी जबुनाथ पहाड़िया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अहले सुबह से ही धरने पर बैठे ग्रामीण प्रखण्ड प्रशासन से आरोपी के खिलाफ़ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलते ही बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव पुलिस बल के साथ धरना स्थल गौरपाड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से हमलोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में गंभीरता से प्रशासनिक पहल होनी चाहिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि हमलोग इस प्रकरण में सजग हैं। आंतरिक जांच जारी है, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे में विधि – व्यवस्था निर्वहन में आप सहयोग करें। काफी समझाने – बुझाने और ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण मान गए व धरना खत्म कर दिया गया।

बीडीओ ने कहा : अमर शहीद तिलका मांझी सब के हैं। अगर कोई किसी के बहकावे में उनकी प्रतिमा को क्षति पहुंचाता है तो उन पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी। प्रतिमा को दुरुस्त कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीण भरोसा रखें उनकी भावनाओं का सम्मान होगा।

IMG 20230312 WA0058

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!