बजरंग पंडित
पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविंद्र भवन में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत उपायुक्त वरुण रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में उपस्थित तेजस्विनी परियोजना से जुड़ी महिलाएं छात्राएं व आमलोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हुनर के दम पर एक नए मुकाम भी हासिल कर रही है । जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है और इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई प्रयास किए गए हैं।जेएसएलपीएस तेजस्विनी परियोजना से जुड़ी महिलाएं आज तेजी से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने अग्रेषित है।मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने भी बारी-बारी से उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को साझा किया।मौके पर मो खालिद, विनोद हेंब्रम, मीना ठाकुर, मो असद अंसारी, आईजीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मीरा मिश्रा एवं अमिता सतपति, पाकुड़ जिला के प्रखंड समन्वयक ममता महंता, मो एकरामुल अंसारी, अमित भगत, क्षेत्रीय समन्वयक मो इमरान अंसारी, दुलार मरांडी, शुभम गुप्ता, मो मुस्तफा, देवेन साहा, नरेश कुमार मंडल एवं परियोजना के सभी कर्मी, किशोरी समेत व अन्य उपस्थित थे।










