Search

May 17, 2026 11:03 am

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । आईआरएस कीटनाशक छिड़काव एवं एमआर से संबंधित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई ।इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड में चल रहे आईआरएस कीटनाशक छिड़काव एवं कालाजार खोज तथा मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण से संबंधित विस्तार से चर्चा किया गया । डॉ भरत भूषण ने बताया कि प्रखंड में कूल 18 कालाजार प्रभावित गांव में सिंथेटिक पायरेथ्राइड 5% नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाता है इसमें कूल 18 गांव की 4101 घरों के 19487 कमरों में कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। अभी तक आईआरएस के तहत लागडुम चिरुडीह, माड़गावा आदि कालाजार प्रभावित गांवो में कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। बीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों को ‌ कीटनाशक छिड़काव के दौरान लोगों द्वारा पार्शियली छिड़काव एवं इनकार किए गए ग्रामीणों से कालाजार रोग से संबंधित जानकारी एवं छिड़काव से होने वाले फायदे के बारे में जागरूकता करना है ताकि ग्रामीण द्वारा अपने घर के सभी कमरों में छिड़काव पूर्ण रूप से कराएंगे। इस दौरान बीडीओ द्वारा बताया गया की अगामी 12 अप्रैल से एमआर कैंपेन चलाया जाएगा जिसमें 9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को एम आर कैंपेन आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रखंड के लगभग 40000 बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। इस बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भारत भूषण भगत ,डब्ल्यूएचओ एस एम आओ डॉ शिरीष, डब्ल्यूएचओ एफएम सलीम अख्तर, केटीएस संजय मुर्मू, केबीसी नफीस उल आलम, शैलेंद्र सोरेन, चंचल कुनाई, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्लान इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!