Search

May 17, 2026 11:02 am

कदाचार व भयमुक्त माहौल में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हुई

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड के एक परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन आईटी एवं बीएडब्लू की परीक्षा हुई। जिनमें परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय अमड़ापाड़ा में 91 परीक्षार्थी में से 2 अनुपस्थित पाए गए 89 उपस्थित हुए। उक्त परीक्षा केंद्रों पर बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं का अवलोकन किया। वही परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आभास चंद्र शाह व शिक्षकों संजीत भगत को पारदर्शी कदाचार व भयमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!