प्रशांत मंडल,पाकुड़, लिट्टीपाड़ा
तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 251कन्याएं एवं महिलाएं कलश यात्रा मे शामिल हुई।यह कलश यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पुरे गांव को भ्रमण करते हुए जोबोडीह नदी पहुंचे जहाँ सभी ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।इस दौरान झांकी का भी प्रस्तुत किया गया।साथ ही सभी भक्तों ने गायत्री माता की जय सहित जय श्रीराम के नारे लगाए,जिससे पूरा लिट्टीपाड़ा भक्ति मय हो गया।यज्ञ को सफल बनाने में गणेश ठाकुर,दानियल किस्कू, राजीवनंदन चौधरी, रिंकू देवी, शांतनु भारती, रक्षाकर साहा का योगदान रहा।





