रणधीर वर्मा ट्रॉफी टूर्नामेंट
अमरेन्द्र सिंह “बिट्टू”
गोड्डा : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान पर आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) का उद्घाटन सोमवार को डी एफ ओ गोड्डा मौन प्रकाश के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बल्लेबाजी कर की गई। उद्घाटन से पूर्व जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की भविष्य में गोड्डा में और भी बेहतर आयोजन देखने को मिलेगा। दूर्नामेंट में जेएससीए के पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड रणजी टीम के सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन सुब्रतो दास ने टॉस कर मैच की शुरुआत की। उद्घाटन मैच में खूंटी टीम के कप्तान वर्तमान रणजी टीम के खिलाड़ी विनायक विक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गोड्डा ने पहले खेलते हुए 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहित सिंह ने शानदार 77 रन आयुष ने नाबाद 57 रन एवं ऋषि ने 24 रन की पारी खेली। जवाब में खूंटी टीम 45.1 ओवर में 208 रन पर ऑल आउट हो गई। मनीष ने शानदार 82 रन की पारी खेली। उत्तम झा एवं प्रवीण ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए के डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी के चेयरमैन सी पी सिंहा के द्वारा खूंटी के मनीष कुमार को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका बोकारो के राजेश्वर सिंह एवं संजीव रंजन ने निभाई, जबकि स्कोरिंग साहिबगंज के अमित तिवारी द्वारा किया गया। मौके पर अमित बोस, मिजा सब्बीर, मोहम्मद किरमान, संजीव कुमार, सनोज कुमार, मुकेश मंडल, अजीत, अवधेश, विनीत, सूरज, सन्नी, अंजन मौजूद थे।










