Search

May 16, 2026 10:07 pm

शांतिपूर्ण माहौल मे रामनवमी हो संपन्न, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी -एसपी

राजकुमार भगत

निर्धारित मार्ग से निकलेंगे रामनवमी का अखाड़ा

पाकुड़। 30 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट और सतर्क है। छोटी छोटी बिंदुओं पर मंथन कर रही है। शनिवार को उपायुक्त वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन ने संयुक्त रूप से जिला के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी के साथ समाहरणालय सभागार में अहम बैठक की। कोई चुक न हो इसको लेकर जिला प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी जुलुस की निगरानी सीसीटीवी एवं ड्रोन के साथ साथ वीडियोग्राफ़ी भी किया जायेगा।

पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे जुलुस

रमजान पर्व के मद्देनजर सभी अखाड़ों द्वारा निकाला जा रहा जुलुस निर्धारित रूट से ही निकलेगा। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों पर विशेष गश्ती रहेगी।भाईचारे के साथ रामनवमी त्योहार संपन्न होगी।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले या असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। विभिन्न व्हाट्सएप्प ग्रुप, फेसबुक पर कोई भड़काऊ मैसेज या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसा पोस्ट ग्रुप में न डालेंसामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर नियमसंगत कर्रवाई की जाएगी।उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा की पाकुड़ मे सभी त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया है, आगे भी भाईचारे की भावना से रामनवमी त्योहार भी मनाएंगे।

डीजे वाले से ले लिखित और गस्ती रखें दुरुस्त

पुलिस अधीक्षक ने कहा की जुलुस का मार्ग क्लियर रखें। संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर विशेष गश्ती कर 107 के तहत पूर्व आवश्यक कर्रवाई करना सुनिश्चित करें। पेट्रोलिंग दुरुस्त रखेंगे। डीजे वालों एवं अखाड़ों से लिखित मे ले लें की कोई भी भड़काऊ गाने नहीं बजाए। जितना गाना बजाया जाएगा उसका लिस्ट थाना प्रभारी को देना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद थाना प्रभारी एवं सीओ द्वारा गाना को जांच कर बजाने की अनुमति दी जाएगी। जुलुस के अंदर दो पहिया वाहनों का परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। बैठक मे जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, पाकुड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अजीत कुमार विमल, सभी सीओ व सभी बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी व थाना प्रभारी, श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति, रेलवे कॉलोनी के सदस्य मुरारी मंडल हिसाबी राय, सुशील साहा, सोहन मंडल, रुपेश राम, अनिकेत गोस्वामी, मधुसूदन साहा, अक्षय चौरसिया, जिले के गणमान्य लोग एवं विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!