Search

May 16, 2026 5:44 pm

अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने रामनवमी को देखते हुए निकला फ्लैग मार्च



बजरंग पंडित

पाकुड़िया रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्थ रखने के उद्देश्य से मंगलवार अंचलाधिकारी किरण डांग एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व में पाकुड़िया बाजार में मोटरसाइकिल द्वारा फ्लैग मार्च निकली गई । रामनवमी में निकाली जानेवाली जुलूस की रूटो पर ये फ्लैग मार्च भ्रमण कर पुन पाकुड़िया थाना वापस लौट आई । थाना प्रभारी ने रामनवमी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील लोगों से की । फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी ने रामनवमी कमेटी को वोलेंटियर टीम दुरुस्त रखने और शांतिपूर्ण जुलूस निकालने का निर्देश दिया । फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी अशोक यादव,मनदीप मेहता सहित दर्जनों पुलिस जवान शमिल थे ।

IMG 20230328 WA0065
IMG 20230328 WA0067
IMG 20230328 WA0068
IMG 20230328 WA0064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!