हेमंत हांसदा
पाकुड़िया पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण तथा पेयजल रखरखाव के मुद्दे पर पाकुरिया प्रखंड के सभागार में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड समन्वयक मारकुश किशकू द्वारा जल जांच के अलग-अलग पैरामीटरों से एफ टी केके जरिए कैसे जल जांच करनी है इस बारे में विस्तार से चर्चा की। सौगात फाउंडेशन के समन्वयक संदीप कुमार यादव ने दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर पाकुरिया प्रखंड के जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी कर्मी, स्वच्छा ग्राही मोहम्मद महमूद अंसारी मौजूद थे।


Related Posts
Also Read: E-paper 06-02-2026





