राजकुमार भगत
पाकुड। विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिकोण से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन व सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपना सुगर जांच एवं अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने अपना बीपी का जांच कराएं। मेले में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा व दवा का लाभ उठाया।वास्थ्य मेले में सामान्य चिकित्सा, आंख, कान, नाक, दांत जांच, त्वचा जांच, मलेरिया, कुष्ठ, यक्ष्मा आदि चिकित्सीय सेवा दी गई।मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ एमओआईसी डॉ के.के.सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम उद्दीन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।







