धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के विभिन्न गांव में एवं पाकुड़िया सिद्धूकानू मोड सहित अन्य जगहों में बुधवार को कांग्रेस के जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों को बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता से भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा निलंबित कराया गया अब बंगला खाली करने के लिए उन्हें नोटिस भेज दी गई भाजपा द्वारा की जा रही ऐसी कारवाई ओछी नहीं तो और क्या है भाजपा की केंद्र सरकार इससे बाज आए अन्यथा पाकुड़ जिले के महेशपुर विधान सभा क्षेत्र से केंद्र में चल रही भाजपा सरकार के खिलाफ चक्का जाम आन्दोलन की शुरुआत होगी।
पहले तो कांग्रेस के कटावर नेतावों की ओर से मुद्दे को भटकाने के लिए सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता से भाजपा की केंद्र सरकार तहत गुमराह कर निलंवित कराया गया। अब बंगला खाली करने के लिए उन्हें जोटिस भेज दी गई भाजपा द्वारा की जा रही ऐसी कारवाई ओछी नही तो और क्या है। दाऊद मराड़ी ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही साजिश नहीं रुकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा तथा महेशपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता भाजपा को कभी सहन नहीं करेगी।साथ ही आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, उपेंद्र सिंह, गनी शेख, अकबर शेख, माइकल मुर्मू, स्टीफन टुडू, महेशपुर विधानसभा महिला अध्यक्षा रेखा रानी, प्रेमशिला मुर्मू सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।













