Search

May 16, 2026 4:18 pm

स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने कोल कंपनी बीजीआर एवं डीबीएल में रोजगार मुहैया करने की मांग को लेकर किया सड़क जाम।

पूरे 27 घंटे जाम रहने के बाद दोनों कोल कंपनियों के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुआ सड़क जाम

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र के आलुबेड़ा गांव में संचालित कोल कंपनी डीबीएल एवं बीजीआर में रोजगार को लेकर बीते मंगलवार को दोपहर दो बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक अमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोल परिवहन पथ को स्थानीय युवाओं द्वारा जाम कर दिया गया। पूरे 27 घंटे जाम रहने के बाद दोनों कोल कंपनियों के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुआ। वही बताते चलें कि बीते मंगलवार को स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने कोल कंपनी बीजीआर एवं डीबीएल में रोजगार मुहैया कराने को लेकर सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कई बार बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने जाम कर रहे युवाओं को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन युवा अपनी मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को जाम करने के दौरान स्थानीय युवाओं के द्वारा रात्रि में भोजन के लिए खिचड़ी बना के खा कर सड़क किनारे ही सो गए।

जाम स्थल पर कोल कंपनी के अधिकारी वार्ता करने के लिए पहुंचे :- सड़क जाम कर रहे युवाओं से वार्ता करने के लिए बुधवार को पुनः बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, बीजीआर के एचआर संजय बेसरा, डब्लूपीडीसीएल के जीएम रामाशीष चटर्जी जाम स्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे युवाओं से वार्ता की। वहीं शाम पांच बजे जाम कर रहे युवाओं ने कोल कंपनी के अधिकारियों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर आवदेन दिया। साथ ही युवाओं ने कोल कंपनी को आवेदन की दिशा में पहल करने के लिए 15 दिनों का समय दिया। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने रोजगार की दिशा में जल्द ही पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

आंदोलन कर रहे युवाओं ने तीन सूत्री मांग पत्र लिखकर कंपनी के अधिकारियों को सौंपा :- 1. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थानीय को प्राथमिकता देते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जाए। 2. सक्षम व्यक्ति को कोल ट्रांसपोर्टिंग दिया जाए। 3. अगर 15 अप्रैल तक कोल कंपनी हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तो पुनः आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सुरेंद्र ठाकुर, संजय मण्डल, गोपाल पंडित, चार्ल्स मरांडी, आदित्य कुमार, बाबुरजी किस्कू, मंडल टुडू, वकील किस्कू, अजय कुमार तुरी, मिथुन मुर्मू, सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।

IMG 20230329 WA0067 1
IMG 20230329 WA0068

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!