पाकुड़। सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत ईलामी के बागानपारा में 100 केबीए ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड प्रदेश सचिव *तनवीर आलम* जी के संज्ञान में दिया , की ईलामी बागानपारा में ढाई महीने से ट्रांसफार्मर जल ने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है , साथ ही पवित्र महीना माहे रमजान चल रहा हैं ,यह बात सामने रखने पर
प्रदेश सचिव युवा नेता *तनवीर आलम* जी ने विभागीय पदाधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत ईलामी के बागानपारा में आज दोपहर 2 बजे ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया हैं एवं ईलामी पंचायत के बागानपारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बहुत ही जोशीले मन से दोपहर में ही ट्रांसफार्मर को उक्त स्थान पर लगाने की काम किए ।
मौके पर ईलामी पंचायत के बागानपारा के वार्ड सदस्य आबुतालाहा एवं ग्रामीण साईजुल शेख, नोबु शेख, मोकतादीर शेख,शुकुर शेख, आबुओबाईदा, अलिफ अख्तर, रोस्तुम शेख, अब्दुल अकील, जाकिर शेख,सामिम शेख,जोहरुल शेख, आदि ग्रामीणों उपस्थित थे।
ईस नेक काम के लिए
ग्रामीणों ने प्रदेश सचिव तनवीर आलम युवा नेता जी का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद दिया।







