Search

May 16, 2026 4:19 pm

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में रामनवमी बड़ा ही धुमधाम से मनाया गया

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक स्थित बजरंगबली मन्दिर में भक्तों द्वारा पुजा अर्चना किया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के करणघाटी,,बड़ा सारसा,पतड़ापाड़ा,तालपहाड़ी, डुमरिया, धरमपुर बंग्ला, केरयोडीह सहित सभी बजरंगबली मंदिरों में राम भक्तों ने जय हनुमान व जय श्री राम लिखा ध्वज लेकर धवजारोहण कर पुजा-अर्चना किया। एवं सहपरिवार सुख-शांति,धन व्यापार विर्धि,स्वास्थ्य रहने की कामना बाबा से किया।वही बजरंगबली मंदिरों में राम भक्तों ने जय श्री राम,जय बजरंबली के जयकारा लगाया।जयकारे से पुरे लिट्टीपाड़ा भक्ति पूर्ण माहौल रहा। लिट्टीपाड़ा में माहौल सुबह से ही चौक चौराहों में राम नवमी पर्व को लेकर बजारों में चहल- पहल देखा गया ।राम नवमी को लेकर बजरंगबली धवज से दुकानें सजी रही।गरुवा धवज से बजारों का रौनक बढ़ा।वही भक्तों द्वारा बाबा के मंदिर में चढ़ावे के लिए लड्डु व बताशा लेने के लिए दुकानों पर होड़ लगी रही।पुजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया। वहीं लिट्टीपाड़ा मंदिर के पुरोहित गोपाल पांडे के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पुजा-अर्चना किया गया।

IMG 20230330 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!