Search

May 16, 2026 3:22 pm

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम श्री गुंजा पाकुड़ शहर

**

*हजारों राम भक्तों की उमड़ी भीड़*

सतनाम सिंह

श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति रेलवे कॉलोनी पाकुड़ के तत्वाधान में धूमधाम से अखाड़ा सह शोभा यात्रा निकाला गया।जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया जय श्री राम के नारों से पूरा पाकुड़ गूंज उठा।ये अखाड़ा रेलवे कॉलोनी से निकल कर
बागतीपाड़ा,सिंधीपाड़ा,कालिकापुर, हरिणडंगा बाज़ार होते हुआ हाटपाड़ा थाना पहुंचती है थाना में अखाड़ा के खेल के पश्चात पाकुड़ प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं अखाड़ा के आयोजकों को सम्मानित किया जाता है।शोभा यात्रा में मातृ शक्तियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में महिलाओं ने भी इस भव्य राम राजा के शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सम्पा साहा ने बताया कि देश और धर्म के अखंडता और संप्रभुता को बचाए रखने के लिए मातृ शक्तियों का भी योगदान आवश्यक है रेलवे कॉलोनी अखाड़ा पाकुड़ एक मात्र आखाड़ा है जो वर्ष 1961 से ही अखाड़ा निकालते आ रही है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि रामनवमी केवल शोभा यात्रा मात्र बनकर ना रह जाए बल्कि हमें साथ ही साथ अपने अखाड़ा को भी निरंतर आगे बढ़ाने का पुरजोर प्रयास करना पड़ेगा।
रामनवमी के शुभ अवसर पर पाकुड़ को भगवा ध्वज से भगवामय कर दिया गया है एवं प्रत्येक चौक चौराहों में राम भक्तों के लिए जूस शरबत मिठाई आदि चीजों का व्यवस्था किया गया है। मौके पर उपस्थित एसडीओ हरिवंश पंडित एसडीपीओ अजीत कुमार विमल सीईओ आलोक वरण केसरी नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल बल के साथ मुस्तैद खड़े दिखे

IMG 20230330 WA0044
IMG 20230330 WA0043
IMG 20230330 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!