रिपोर्ट– धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़) :– प्रखंड के गायबथान पंचायत के गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को गांव के शिक्षित बेरोजगार युवा संगठन ने बीजीआर कोल माइंस कंपनी से रोजगार की मांग को लेकर अमड़ापड़ा – पाकुड़ मुख्य सड़क को किया जाम। वहां के गांव के लोगो ने बताया कि बीजीआर कोल माइंस कंपनी में दूर दूर से तथा दूसरे राज्य से युवा आ कर कंपनी में नौकरी कर रहा है और लोकल क्षेत्र के एक भी लोगो को रोजगार नही दिया गया है। हमारे गांव में बहुत सारे शिक्षित बेरोजगार युवा है जो B.A , M.A , PHD तक पढ़ाई कर के डिग्री ले के नौकरी के तलाश में है और हम सब मिल कर कई बार बीजीआर कोल माइंस कंपनी को रोजगार देने हेतु आवेदन पत्र दिए है। लेकिन फिर भी बीजीआर कंपनी हम सब शिक्षित युवाओं को रोजगार देने हेतु सक्षम नही है। जिस कारण हम सब मजबूर होकर बीजीआर कोल माइंस कंपनी के सड़क को जाम किए है ताकि शासन– प्रशासन मिल कर हम सभी युवाओं को बीजीआर कोल माइंस कंपनी में रोजगार मिल सके। खबर भेजने तक महेशपुर थाना से एक भी पुलिस जाम स्थल नही पहुंचा था और न ही बीजीआर कोल माइंस कंपनी के एक भी पदाधाकारी जाम स्थल पहुंच था।









