Search

May 16, 2026 3:21 pm

विजयादशमी के शुभ अवसर पर बजरंगबली पूजा कमिटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को श्री रामनवमी उत्सव विजयादशमी पर बजरंगबली पूजा कमिटी मवेशी हाट की और से भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें हजारों के संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ बजरंगबली मंदिर प्रांगण मवेशी हॉट से सुभाष चौक, रानीपुर, नमोपड़ा, सुंदरपुर, छठ पोखर होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँची। इस दौरान बजरंगबली कमिटी के सदस्यों ने भगवा झंडा लहराते हुए तथा जय से के जयघोष के साथ पूरे का भम्रण किया। शोभा यात्रा में राम कथा वाचक रवि शंकर ठाकुर भी शामिल हुई। इस अवसर पर राम नाम,जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंज उठा।जयघोष के नारे के साथ युवाओं में काफी जोश देखा गया। वही राम भक्त ने लाठी व तलवार से करतब भी दिखाया। वही विधि व्यवस्था में एसडीपीओ अजित कुमार विमल, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, सीओ मनोज कुमार, इस्पेक्टर सुरेन्द्र रविदास ,थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि शोभा यात्रा में पुलिस बल के साथ तैनात थे। शोभा यात्रा में अध्यक्ष राजेश भगत, बिपिन यादव, पिंटू भगत, कामेश्वर दास, लक्ष्मण भगत, राजेश हेम्ब्रम, करमचंद रविदास, बाबूराम रविदास, चंदन भगत, बिकास दास सहित बजरंगबली कमिटी के अलावे काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!