Search

May 16, 2026 3:27 pm

विजयादशमी के दिन चैती दुर्गा की हुई पूर्णाहुति

राजकुमार भगत

पाकुड़। चैत मास में मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा को चैती दुर्गा के नाम से जानते हैं। शहर में हाई स्कूल रोड तथा लायंस क्लब के पीछे छोटी अलीगंज में चैती दुर्गा की पूजा वर्षों से होती चली आ रही है। लायंस क्लब के पीछे होने वाली चैती दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के आज दसवां दिन मां की पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ हवन किया गया। प्राणी मात्र में सद्भावना की कामना की गई। इस अवसर पर यहां मेले का आयोजन भी किया गया है। मेले में इलेक्ट्रिक झूला छोटा ,तारामाक्षी खाने-पीने चार्ट मसाले की दुकान का आयोजन किया गया है। हर भक्तों को महाभोग एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

image editor output image1271422079 1680263718602

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!