राजकुमार भगत
पाकुड़। उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए पाकुड़ जिले का नाम देश विदेशों में रोशन करने वाले और जिले वासियों को गर्वित करने वाले जाने-माने पत्थर व्यवसाई एवं समाजसेवी लूतफुल हक को श्री सारस्वत स्मृति, पाकुड़ मंच ने शुक्रवार को गुरुदेव कोचिंग सेंटर में समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल ओढ़कर , मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्री सरस्वती स्मृति मंच के सचिव एवं गुरुदेव कोचिंग सेंटर के संचालक राम रंजन कुमार सिंह, अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, केकेएम कॉलेज के प्रो. मनोहर कुमार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए राम रंजन कुमार सिंह ने कहा कि पाकुड़ जैसे एक छोटे से जिले में लुतफुल हक जैसे समाजसेवी हमारे लिए गर्व है।
हमेशा गरीबों के दुख दर्द में खड़े रहने वाले ऐसे शख्स को सम्मानित करना भी गौरव की बात हे। खुशी की बात है कि इस छोटे से मंच के जरिए ऐसे समाजसेवी को सम्मानित करने का अवसर मिला है। आगे भी उम्मीद करता हु कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनकी नजर रहेगी। अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि यह झारखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्हें महाराष्ट्र के मुंबई में, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी सम्मानित हुए। मलेशिया जैसे देशों में बड़े मंच पर उन्हें सम्मान मिलना, हमें गर्वित करता है।उक्त अवसर पर श्री सारस्वत स्मृति,पाकुड़ के अध्यक्ष भागोंरथ तिवारी , मुख्य सलाहकार डॉ. मनोहर कुमार, सचिव रामरंजन कुमार सिंह, सेवा निवृत शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षक रंजय कुमार राय, मंडल जी, गौतम कुमार मिश्रा, आमिनुल इस्लाम, अंशुलाला, सहित विद्यालय सह कोचिंग के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे ।











