पाकुड़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को राज्य भर के जिला कांग्रेस कार्यालय में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम विषयक पर जिला प्रभारी महासचिव द्वारा जिला के वरिष्ठ कांग्रेसियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के आलोक शुक्रवार पाकुड़ जिला प्रभारी राजेश रंजन पाकुड़ विधानसभा प्रभारी कमल आर्य लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी सेमिनुल इस्लाम की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई । जिसमें जय भारत कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी को गलत तरीके से सजा दिलाने एवं संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के संकल्प को व्यक्त करते हुए मोदी – अडानी द्वारा जनता के धन और देश के धन की लूट के खिलाफ लोगों की आवाज बनने का संकल्प लिया गया।
मौके पर उपाध्यक्ष क्रमशः गुलाम अहमद, अनुप सिन्हा, निरंजन मिश्रा, जय मालतो, अर्नेस्ट हांसदा, महासचिव क्रमश: अर्धेंदु गांगुली, अवधेश झा, मंजुला हांसदा, दाऊद मरांडी, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, सचिव क्रमश: प्रदीप रजक, गैब्रियल हेंब्रम, मिथुन मरांडी, पियारुल इस्लाम, नवीन सिंह, बबलू भगत, असलम अंसारी, महबूब आलम, आसिफ इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: मंसारूल हक, मनोवर आलम, कलीमुद्दीन शेख, मुर्शीद आल,म मोहम्मद इस्लाम, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णा यादव के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।







