सतनाम सिंह
दुकानों को कराया बंद, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो का लगाया नारा
पाकुड़। आदिवासी छात्र संघ केकेएम कॉलेज पाकुड़ द्वारा जिला मुख्यालय मे
नियोजन नीति 60 /40के विरुद्ध
1 अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक बंद आंशिक रूप से सफल रहा। छात्र संघ द्वारा परंपरागत शस्त्र के साथ प्रातः काल सिद्धू कानू मुर्मू पार्क से जुलूस निकाला गया जो संपूर्ण नगर का भ्रमण कर खुले दुकानों को बंद करवाया। जुलूस के दौरान सड़कों पर आवागमन बाधित रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा नियोजन नीति 60/40 वापस लो, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, नियोजन नीति 100/ 100 देना होगा आदि की नारे ढोल नगाड़ों के साथ कर रहे थे। जुलूस के दौरान कुछ देर तक दुकानें बन रही। इस दौरान सभी यात्री गाड़ी सड़कों पर चलते दिखाई दिए। मालूम हो कि आदिवासी छात्र संघ ने नियोजन नीति 60/40 के विरुद्ध और ज्वलंत मुद्दे को लेकर पूरे संथाल परगना 1 अप्रैल शनिवार को सांकेतिक बंदी की घोषणा की थी ।इस बावत संघ के नेता बजल टुडू, चेतन, मुर्मू ने कहा कि जिला मुख्यालय पाकुड़ में आदिवासी छात्र संघ द्वारा झारखंड नियोजन नीति 60/40 के विरुद्ध 1 अप्रैल शनिवार को संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय सांकेतिक बंदी सफल रहा । छात्रों ने बताया कि नियोजन नीति की लड़ाई में राष्ट्र,राज्य,समाज हित में सोचने वाले सभी समुदाय, वर्ग,राजनीतिक,सामजिक,छात्र आदि संघठन का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी का समर्थन प्राप्त है। वही पाकुड़ पुलिस बंदी को लेकर सजग रही । छात्रों का प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्ण था।










