पाकुड़ नगर के सिद्धू कानू नगर छोटी अलीगंज चैती दुर्गा प्रतिमा का ढाक, डीजे गाजे-बाजे के साथ निकला विसर्जन शोभा यात्रा मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार निकला भव्य शोभायात्रा मेंसैकड़ों की संख्या में महिला बच्चे बूढ़े नौजवान शोभायात्रा में शामिल हुए जमकर उड़े अबीर और गुलाल डीजे के धुन में थिरकते दिखे महिलाएं बच्चे युवक-युवतीयां,वैसे तो सभी जानते हैं चैत्र नवरात्रि दुर्गा 10 दिनों का होता है परंतु छोटी अलीगंज चैती दुर्गा मंदिर में एक 11 दिन तक रही मां दुर्गा की प्रतिमा और रविवार मां को नम आंखों से ग्राम वासियों ने ढाक डीजे गाजे-बाजे के साथ विदाई दी । चैत्र नवरात्रि में 10 दिन की पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को एकादशी के दिन हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार देर रात चली श्रोताओं ने जमकर आनंद उठाया । प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा छोटी अलीगंज से निकलकर गोकुलपुर थक गई वापस अंबेडकर चौक से घूम कर काली भाषण पोखर में माता का प्रतिमा का विसर्जन किया गया । माता के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले साल फिर आने का आग्रह किया ।












