रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़) :– महेशपुर– पाकुड़ मुख्य मार्ग में थाना क्षेत्र के पोडरा गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना से एक युवक की हुआ मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा के ट्रैक्टर जेएच 17 जी 5387, पाकुड़ से महेशपुर की ओर आ रहा था । उसी दौरान पोडरा गांव में ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ा और वह एक खाई में जा गिरा जिस से ट्रैक्टर के ड्राइवर और उस में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महेशपुर थाना को खबर मिलते ही थाना से एएसआई भगत आए और दोनो को इलाज के लिए महेशपुर सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में ड्राइवर को मल्हम पट्टी की जबकि ट्रैक्टर में बैठा युवक को मुराराई रेफर कर दिया। उसी दौरान रास्ते में ही उस युवक को मौत हो गया।





